.

राहुल सांकृत्यायन ने चिन्तन,अध्ययन व तार्किकता के आधार पर आम आदमी,किसान,गरीब की समस्याओं को जाना-हवलदार यादव

आजमगढ़ :: पंडित राहुल सांकृत्यायन जी के जन्मदिवस के अवसर पर स0पा0 जिलाध्यक्ष  हवलदार यादव के द्वारा नेहरू हाल तिराहा स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित राहुल सांकृत्यायन दुनिया घूमकर असत्य व सत्य की खोज किया। उन्होंने दुनिया में चिन्तन , अध्ययन व तार्किकता के आधार पर आम आदमी ,किसान ,गरीब की समस्याओं को जाना। उस बात को लेकर उन्होंने बहुत सी किताबें लिखी। आज दुनिया में उनकी किताबें विभिन्न भाषाओं में चल रही है। उन्होंने ढोंग ,पाखण्ड व धर्मान्धता के बारे में खुलकर विचार दिये। अपने तर्कों से उन्होंने गरीबी व अभाव का कारण धर्म व जाति के आधार पर बने समाज को बताया। उन्होंने अन्त में मार्क्स की विचारधारा से प्रेरित होकर उस सिद्धान्त को अपना लिया। मार्क्स ने कहा था कि धर्म समाज के लिए अफीम है। राहुल जी धर्मान्धता ,रूढ़िवादिता ,ढोंग आडम्बकर के घोर विरोधी थे। उनके विचार पहले से अधिक अप्रासंगिक हैं। कुछ राजनीति व निजी स्वार्थ के लिए इन्सान को धर्म व जाति में लड़ाने का काम कर रहे हैं। राहुल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि धर्म के नाम पर समाज को बॉटने वालों के खिलाफ एकजुट हों। सच्ची मानवता के लिए संघर्ष करें।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डा0हरिराम सिंह यादव ,एस0के0सत्येन ,राजाराम सोनकर ,अशोक तिवारी ,शर्मानन्द पाण्डेय ,भोला यादव ,रामकिशुन यादव ,अशोक राजभर इत्यादी उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment