सगड़ी: आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनुगपार गांव में अंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए विवाद के दौरान शनिवार की रात पुलिस द्वारा की गई ग्राम प्रधान गुलाम रब्बानी से दुर्व्यवहार का ममाला तूल पकड़ लिया है। प्रधान संग मारपीट की कार्यवाही से नाराज प्रधान समर्थकों व क्षेत्र के प्रधानों ने सोमवार की सुबह अजमतगढ़ ब्लाक में ताला जड़ कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया। लोगों ने पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिसकर्मियों का सथानान्तरण न होने तक आंदोलन जारी रखने का अह्वाहन किया। बता दें कि शनिवार को चुनुगपार गांव में शनिवार की रात कुछ लोगों ने ग्रामसभा की भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया था। उस समय ग्राम प्रधान गुलाम रब्बानी ने काम रोकवाने के साथ ही पुलिस को मामले से अवगत कराया था। यहां दो पक्षों में तनाव बढ़ने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था। गुलाम रब्बानी का आरोप है कि किसी तरह का विवाद न हो इसलिए उन्होंने पुलिस को ममाले से अवगत कराया था लेकिन पुलिस ने उन्हीं के साथ मारपीट की। इसकी जानकारी जब क्षेत्र के प्रधानों और ग्राम प्रधान के समर्थकों को हुई तो उनका गुस्सा बढ़ गया और सोमवार को मामले तूल पकड़ लिया । पूर्वांहन करीब 10 बजे कई गांव के प्रधान अपने समर्थकों के साथ अजमतगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर गेट में ताला बंद कर दिये। जिसके कारण कोई अधिकारी कर्मचारी अथवा वादकारी ब्लाक में नहीं घुस सका। अपराह्न करीब 2 बजे तक प्रधान मौके पर डटे रहे और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे। प्रधानों का कहना था कि रब्बानी ने पुलिस को सूचना देकर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया लेकिन लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रोत्साहित करने के बजाय पिटाई कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई ने अंग्रेजों के जमाने की याद ताजा कर दी। जबतक दोषी पुलिसकर्मियों का तबादला नहीं होगा तब तक हम लोग आंदोलन जारी रखेंगे । प्रधान गुलाम रब्बानी ने कहा कि मैं विगत 20 वर्षों से गांव का प्रधान हूं और हमारे यहां हिंदू मुसलमान दोनों मिलजुल कर रहते हैं । शनिवार की रात कुछ लोग अंबेडकर प्रतिमा जबरदस्ती खेल के मैदान में बैठा रहे थे जिसका हम ने विरोध किया। विरोध का नतीजा यह था कि दारोगा ओम सिंह यादव व सिपाही सुरेंद्र प्रताप यादव ने हमारे साथ दुर्व्यवहार के साथ मारपीट भी की । दो बजे प्रधानों ने यह कहते हुए प्रदर्शन समाप्त किया कि तत्काल कार्रवाई की जाय नहीं तो वे फिर आंदोलन करेंगे। इस बार आंदोलन हुआ तो वह रूकेगा नहीं। इस मौके पर प्रधान एकरामुल्लाह, जाबीर, जमशेद, राजेश यादव, दीपक यादव, अरविंद कुमार सिंह, सरवन सिंह, शैलेंद्र तिवारी, दिलीप चौहान आदि उपस्थित थे ।
Blogger Comment
Facebook Comment