.

लाइफ लाइन हॉस्पिटल में कार्यशाला में वक्ताओं ने पैन मैनेजमेंट के विभिन्न आयामों पर की चर्चा


आज़मगढ़ : लाइफ लाइन हॉस्पिटल एवं रिसर्च सभागार में अस्पताल प्रशासन तथा भारतेन्दु हैमन केयर एवं डेवलपमेंट सोसायटी की सहयोग से आजमगढ़ एनेस्थीसिया एसोसिएशन द्वारा दर्द प्रकार एवं उनके उपचार दिये जाने पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वक्ताओं ने पैन मैनेजमेंट के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। बताया गया की आज आधुनिक चिकित्सा प्रणाली में हर तरीको के दर्द का उचित इलाज संभव है और पीड़ित को  वह इलाज देकर नर सेवा नारायण सेवा की भावना को जागृत किया जा सकता है।  दर्द से मुक्ति के उद्देश्य से इंडियन सोसाइटी फार स्टडी आफॅ पेन के अन्तर्गत एसजीपीजीआई, केजीमयू, सहारा एवं एचईमस के वरिष्ठ निश्चैतक एवं पेन फिजिशियन प्रोण् अनिल अग्रवाल ए प्रो0 संजय धीराज, प्रो सरिता सिंह, डॉ आरती गुप्ता, डॉ सुजीत सिंह, डॉ मनीष सिंह, डॉ चेतना शमशेरी, डॉ संदीप खुबा, डॉ देवेंद्र सिंह ने दर्द के मूल कारण, प्रकार एवं उपचार पर विस्तार से चर्चा की। डॉ अनूप सिंह यादव ने कहा यह कार्यशाला पीड़ित मानवता की सेवा की दिशा में एक अच्छा  प्रयास है।  इससे पूर्वांचल में चिकित्सा का स्तर नई ऊंचाई छुएगा। इस कार्यशाला के संयोजक डॉ गायत्री कुमारी एवं डॉ एपी सिंह ने बताया दर्द के बहुत तरीके हो सकते है, जिसका कारण जाने बिना न तो सही इलाज संभव है न हीं कारण दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है अच्छी  चिकित्सा सुविधा मुहैया कराकर लोगों को दर्द से मुक्ति दिलाना, उन्होंने कहा शिक्षा एक सतत प्रक्रिया है और इस तरह के लगातार प्रयास से हम पूर्वांचल में चिकित्सा में नया अध्याय जोड़ सकते है। कार्यशाला में डॉ स्वस्ति सिंह, डॉ अर्चना मैसी , डॉ हेमबाला यादव, डॉ पियूष सिंह यादव, डॉ उमेश सरोज, डॉ निखिलेश चतुर्वेदी, डॉ राशिद, डॉ विन्ध्यप्रकाश, डॉ सुमन यादव, डॉ विनय यादव आदि  ने भाग लिया। संगोष्ठी  का संचालन वरिष्ठ निश्चेतक डॉ एपी सिंह ने किया धन्यवाद देते हुए डॉ गायत्री ने समस्त लाइफ लाइन कर्मचारी एवं अन्य सहयोगियों मिथिलेश तिवारी एविमलेश यादव, महेंद्र गुप्ता ए सुनील विश्वकर्मा एवं अन्य लोगो ने सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment