आजमगढ़। नगर के जी0डी0ग्लोबल स्कूल में विद्यालय का चौथा स्थापना दिवस बडे़ ही भव्य तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय छात्र-छात्राओं ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने अपने भाषण में विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय संस्थापक श्री धनश्यामदास अग्रवाल ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय की आधारशिला 9 अप्रैल 2014 को रखी गई तब से विद्यालय लगातार अनेक उपलब्धियों को अर्जित करते हुए विकास के पथ पर अग्रसरित है। निदेशिका स्वाति अग्रवाल ने विद्यालय के विकास में सभी के समेकित योगदान को रेखाकिंत किया। विद्यालय के प्राचार्य विधान तिवारी ने चारों सदनों के के प्रमुख व सहप्रमुख अध्यापकों की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होनें मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि समाज में समरसता, समन्वय तथा सहयोग का मार्ग प्रशस्त कर शिक्षित एवं चरित्रवान समाज का निर्माण करना ही शिक्षा का उद्देश्य है और उन्होनें सफल मार्गदर्शन व निरंतर सहयोग के लिए प्रबंध तंत्र का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय की उप प्राचार्या मधु पाठक, प्रधानाध्यापिका सपना सिंह एवं समस्त अध्यापक व छात्र उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment