.

दो समुदाय के विवाद की सूचना पर हांफा जिला प्रशासन

आज़मगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई गांव में दो समुदायों के बीच मार पीट की सूचना पर पुलिस प्रशासन के पॉव फूल गए वायरलेस सूचना जारी होते ही स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया।  आनन फानन में मौके पर पहुंचे एसआई गिरजेश सिंह कोतवाल, रामायण  सिंह , नवागत सीओ अभिनव यादव ने देखा की दो पक्षो में किसी बात लेकर मामूली मारपीट हुई है तो राहत की सांस लेते हुए उच्चाधिकारियों सूचना दिया और दोनों पक्ष से चार लोगों को थाने लेकर चले आये।
बतादें कि सुराई गांव निवासी शाहिद पुत्र अलीहार २0 वर्ष गेहूं की मड़ाई करने जा रहा था कि गांव निवासी अरविन्द पुत्र बालचन्द 25 वर्ष अंगद पुत्र बाल चन्द 20 वर्ष अपने घर के गोहरे की चोरी का आरोप लगा मारने पीटने लगे।  मार पीट की सूचना पर शाहिद के परिजन जब तक मौके पहुंचते कि उससे पहले गांव के बड़े बुजुर्ग ने बीच बचाव कर झगड़ा समाप्त करा दिया।  इसी बीच किसी ने डायल 100 पर दो समुदाय के बीच मार पीट की झूठी सूचना देकर हड़कंप मचा दिया।  एहतियात के तौर पर दो सिपाही मौके पर तैनात कर दिए गए हैं

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment