.

पुलिस की शह पर दबंगो ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस उसे ही कर रही परेशान

मकान खाली कराने को लेकर मारपीट 27  को पुलिस ने शांतिभंग में भेजा जेल
आधी रात में घर खाली कराने के लिए दम्पति को मारपीट कर जड़ा ताला
दो महीने से पुलिस की जानकारी में चल रहा है खेल 
सगड़ी :आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली के कस्बा जीयनपुर के आजमगढ़ --दोहरीघाट मार्ग पर लगभग 06 विस्वा जमीन पर मकान बना है जिसमें बेबी पत्नी श्रवण कुमार परिवार के साथ मकान में रहते थे । रात्रि में लगभग 02 बजे दबंगों ने मकान से सारा सामान उठा कर फेंक दिया और मारा पीटा, इतने से भी सन्तोष नही हुआ तो सोमवार को सुबह लगभग 09 बजे मनिकाडीह से दो दर्जन महिलाएं बुलाकर जो कुछ बचा था उसे भी सड़क पर फेंक दिया और मौके पर पहुंची उसकी रिश्तेदार राधिका 65, रीना 35 को भी मारपीट कर घायल कर दिया ।सुचना पाकर पहुंचे कोतवाल और पुलिस ने एक पक्ष से 06 और एक से 21 को शांति भंग में चालान कर दिया ।बाजार में हो रही खुलेआम दबंगई को देख दर्जनो लोग इकट्ठा होकर तमाशा  देखते रहे पर कोई कुछ बोलने की हिम्मत नहीं कर सका ।
उक्त जमीन दो पट्टीदारों के बीच की है। आरोप है कि सुलह समझौते के बाद से ही उक्त मकान में बेबी पत्नी श्रवण रह रहे थे और दीवानी मे उक्त जमीन का विवाद का एक वाद वर्ष 2003 से  चल रहा है। जिसको लेकर बेबी के पक्ष में न्यायालय से स्थगन आदेश भी दिया । इसी दौरान नरेंद्र और विजय पुत्रगण रामनगीना ने उक्त भूखण्ड पर बने मकान को ममता पुत्री श्याम प्रजापति को जनवरी में बेच दिया और रात्रि में दबंगई कर मकान से बेबी का सामान उठा कर फेंक दिया साथ ही मारा पीटा और अश्लील हरकत की । जिसकी शिकायत कप्तान से मिलकर की गयी तो पुलिस हरकत में आयी और दोनों पछो से 17 महिलाओं समेत 28 को शांतिभंग की आशंका में चालान किया । पर जिस तरह से कार्यवाही की गयी उसकी चर्चा जोरों से हो रही है क्योंकि पीड़ित को ही जमानत करानी पड़ रही है  । बाजार वासियो को आशंका है की ऐसी हरकत पुलिस कि मिली भगत से हो रही है और गरीब के साथ अन्याय किया जा रहा है।गौरतलब है यह सब तब हो रहा है जब मामला पहले से ही कोतवाली पुलिस के संज्ञान में था ,विगत 01 मार्च को भी इन्ही दबंगो ने रात में पीड़िता के घर में घुस मारपीट की थी जिसकी शिकायत उसने तत्काल डायल 100 और फिर कई बार कोतवाली जा कर की थी लेकिन पुलिस के कान पर जूं नहीं रेंगी उलटा उसे ही धमका कर भगा दिया गया।  इसके बाद पीड़िता ने एसपी ग्रामीण के यहाँ फ़रियाद लगायी उन्होंने सीओ को जांच सौपी लेकिन 15 दिन गुजर गए और कुछ भी नहीं हुआ था। नतीजा यह रहा की पुलिस की शह पर बीती रात हौसला बुलंद दबंग एक बार फिर पीड़िता के घर धावा बोल दिए और मारपीट कर सारा सामान सड़क पर फेक दिया। इधर शिकायत करने गए बेबी के पति को पुलिस ने थाने पर बैठा लिया , साथ ही जो भी रिश्तेदार देखने गए उन्हें भी कोतवाली में जमा कर लिया गया। एक बात तो तय है की जीयनपुर पुलिस पूरी तरह से दबंगो के दबाव में है। पीडिता  भागते हुए शहर आयी और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से फ़रियाद लगायी , इसी दौरान उसके मकान पर बचा हुआ सामान फेंक ताला भी लगा दिया गया था।  एसपी ग्रामीण के निर्देश पर कोतवाल मौके पर पहुंचे और फिर शांति भंग की धरा लगा दोनों पक्षों का चालान कर दिया। वैसे इस मामले में कोतवाला संजय वर्मा ने कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ नही होने दिया जायेगा। जो हुआ गलत हुआ बैनामा है तो कानून के दायरे में ही कब्जा किया जाना चाहिए न की दबंगई किया जायेगा कार्यवाही की जायेगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment