आजमगढ़ पुलिस को आज विभिन्न थाना क्षेत्रों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली ...... जहानागंज पिस्टल, कट्टा व कारतूस के साथ वांछित गिरफ्तारः- मु.अ.स. 303/16 धारा 307/341 भा.द.वि. से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मंगलदेव यादव पुत्र राम पास,चन्द्रदेव पुत्र रामधारी, धर्मेन्द्र यादव पुत्र लालमन, निवासी-अहिरौली, थाना-जहानागंज, आजमगढ़ को एक अद्द पिस्टल, एक अद्द कट्टा 315 बोर, एक-एक खोखा कारतूस के साथ दिनांक-24.04.2017 को समय-11ः45 बजे प्रभारी निरीक्षक जहानागंज मय हमराह द्वारा गिरफ्तार कर चालान किया गया। कप्तानगंज दिनांक-23.04.2017 को उपनिरीक्षक संजय तिवारी मय हमराह द्वारा अभियुक्त रामजन्म पुत्र रामफेर, निवासी-उमनीपुर, थाना-तहबरपुर, आजमगढ़ को समय-23ः40 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थानास्थानीय पर मु.अ.स. 144/17 धारा 41/411 भा.द.वि. व 4/21 खनिज खनन अधि. पंजीकृत कर चालान किया गया। देवगाॅव दिनांक-24.04.2017 को उपनिरीक्षक मय हमराह द्वारा अभियुक्त रविप्रकाश गौतम पुत्र पंचदेवराम, निवासी-रमपत्तपुर, जनपद-जौनपुर को समय-08ः15 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थानास्थानीय पर मु.अ.स. 149/17 धारा 363/366/376 भा.द.वि. व 3/4 पास्को एक्ट पंजीकृत कर चालान किया गया। तरवाॅ दिनांक-24.04.2017 को उपनिरीक्षक लक्ष्मण राम मय हमराह द्वारा अभियुक्त मुख्तार कुरैशी पुत्र अशीम कुरैशी, निवासी- चिरैयाकोट, जनपद-मऊ को समय-09ः00 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थानास्थानीय पर मु.अ.स. 200/16 धारा 272/273 भा.द.वि. 7/72 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर चालान किया गया। कोतवाली दिनांक-24.04.2017 को चैकी प्रभारी बदरका मय हमराह द्वारा अभियुक्त बहादुर पुत्र हसन, निवासी-गुरूटोला, थाना- कोतवाली, आजमगढ़ को समय-09ः30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थानास्थानीय पर मु.अ.स. 144/17 धारा 392/323/504/506 भा.द.वि. पंजीकृत कर चालान किया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment