परिवार में दोहरी मौत से गाँव में पसरा मातम सगड़ी :आजमगढ़: जीयनपुर थाने के अन्तर्गति बाजार के पास सड़क दुर्घटना में आलोक यादव पुत्र कल्पनाथ यादव उम्र 17 साल ग्राम टड़वा सरफुद्दीन पट्टी (बासु पार) की रविवार की रात 12:00 बजे के करीब तेज आंधी आने के कारण बाइक पलट जाने से मौके पर मौत हो गई । जबकि उसका मित्र राहुल पुत्र सुनील कुमार उम्र 18 साल बुरी तरह से घायल हो गया, जिसको इलाज हेतु निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । मृतक आलोक यादव ग्यारहवीं का छात्र था जो बिलरियागंज अपने मित्र को छोड़ने गया हुआ था वापस आते समय तेज हवा के झोंके से गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ने से बाइक पलट गयी। सिर में चोट लगने से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी म्रत्यु हो गयी । इस दुर्घटना से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीँ उसके परिवार के लोंगों का रो - रो कर बुरा हाल था । युवक का शव को शाम 5 बजे अंतिम संस्कार को ले जाते समय उसकी दादी राजदेइ पत्नी दुखहरन उम्र 75 साल की सदमें से मौत हो गयी। अपने जवान पोते के सदमें में दादी की मौत से परिवार में दो मौत हो गयी जिससे पुरे गांव में मातम फैला हुआ है। जगह जगह क्षेत्र में इसकी चर्चा होती रही ।
Blogger Comment
Facebook Comment