.

मानव एकता दिवस:निरंकारी मंडल के शिविर का आयोजन कर 285 लोगों ने रक्तदान किया

आजमगढ़:  निरंकारी मंडल द्वारा बाबा गुरुबचन सिंह जी महाराज के शहादत दिवस को सोमवार को मानव एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान संत निरंकारी भवन हरवंशपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन कर 285 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उदघाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मीरा यादव व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. श्रीकांत तिवारी ने किया। ब्लड बैंक प्रभारी डा. विनय कुमार सिंह की देखरेख में 285 लोगों ने रक्तदान किया। जबकि कुल 425 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नें कहा कि रक्तदान करके लोगों को जीवन देना मानवता के प्रति सच्ची सेवा है। इस अवसर पर हरवंशपुर आजमगढ़ के निरंकारी महात्माओं द्वारा सारी व्यवस्थाएं की  गयी एवं सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया। इस दौरान आध्यात्मिक सत्संग और लंगर का भी आयोजन किया गया। डा. विनय कुमार सिंह यादव ने कहा कि प्रतिवर्ष संत निरंकारी मिशन के अनुयायी बड़े उत्साह के साथ रक्तदान शिविर में भाग लेते हैं तथा रक्तदान करके सम्पूर्ण मानवता के लिए निःस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। वीरेंद्र यादव ने कहा कि संत निरंकारी मिशन एक ऐसी संस्था है जो 1986 से रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है और आज यह विश्व में रक्तदान करने वाली सबसे बड़ी संस्था बन चुकी है। पिछले वर्ष तक संत निरंकारी मिशन के द्वारा सम्पूर्ण देश विदेश में हजारों रक्तदान शिविरों का आयोजन करके 8.50 लाख यूनिट रक्तदान किया जा चुका है। “मानव एकता दिवस” के माध्यम से निरंकारी मिशन समाज में यह संदेश देता है कि “रक्त नालियों में नहीं, बल्कि नाड़ियों में बहना चाहिए”। इस मौके पर हरिश्चंद्र चैधरी, साहबदीन यादव, राजेंद्र प्रसाद निषाद आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment