.

लालगंज सांसद ने बांटे 197 दिव्यांगों में सहयोगी उपकरण

आजमगढ़: लोक सभा लालगंज क्षेत्र की सांसद श्रीमती नीलम सोनकर ने जिला अस्पताल में स्थित रेडक्रास सोसाइटी कार्यालय पर दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराने के आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि यह भारत सरकार और प्रदेश सरकार की महत्वांकाक्षी योजना है। इस योजना के अन्तर्गत सभी विकलांग भाई, बहनों को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण उपलब्ध करा कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा। उन्होने कहा कि जो दिव्यांग कौशल विकास मिशन योजना में कार्य करना चाहते है तो उनको आगे बढ़ाने में मै पूरी मदद करूंगी। सांसद महोदया ने कहा कि लगभग 6 माह पूर्व जनपद में  1.25 करोड़ रूपये के दिव्यांगों के लिए उपकरण वितरित किया गया था, उस वक्त जो छूट गये थे उनको उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा। उन्होने कहा कि इसके बाद लालगंज में भी इसी तरीकें से दिव्यांग जनों को उपकरण उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होने कहा कि जनपद में सबसे ज्यादा उपकरण वितरित किया गया है और आगे भी वितरित किया जायेगा। कार्यक्रम में जिला विकलांग जन विकास अधिकारी राजेश नायक ने कहा कि आज 197 दिव्यांगों को उनकी आवश्यकतानुसार 197 उपकरण वितरित किया गया, जिसमें 77 ट्राइसाइकिल, 05 व्हीलचेयर, 100 वैशाखी, 10 छड़ी तथा 05 रोलेटर वितरित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर उन्होने सभी आये हुए सभी महानुभावों का अभिनन्दन एवं स्वागत किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 परवेज अहमद, राजेश सिंह महुआरी, प्रमोद सोनकर, राममूरत यादव, समाजसेवी अभिषेक जायसवाल उर्फ दीनू उपस्थित थें। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment