ठेकमा/आजमगढ। दीदारगंज क्षेत्र के कुशलगाव में रविवार देर रात प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री विज्ञान प्रोद्दोगिकी सूचना प्रसारण एवम मुस्लिम वक्फ बोर्ड मोहसिन रजा का भाजपा कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओ से जोर दार स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी पर विश्वास कर उत्तर प्रदेश की कमान योगी को सौपी, हम लोगो को उस पर खरा उतरना है। यही हमारी सरकार का उद्देश्य है कि विकास कि किरण समाज के हर तबके तक पहुचे। पूर्ववर्ती सरकारो ने जातिवाद का जहर घोल कर समाज को तोडने का कार्य किया है हमारी सरकार पूर्ण रूप से पारदर्शी सरकार है। कुशलगाव बस स्टेशन से चलने वाली बसो को अकारण रोक दिया गया है जिसे हम अति शीघ्र चालू कराने के लिये परिवहन मंत्री से बात करेंगे, हमारी सरकार ने किसानो का कर्ज माफ किया है, जिससे हर जाति मजहब का कृषि कर्ज माफ हुआ है। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार मिश्र तथा अध्यक्षता दनिश रजा ने किया। इस अवसर पर मिसम रजा, आमिर,हसन तौकीर हसन हैदर अब्बास,कमर हसन, दिनेश जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment