आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली के भटौली इब्राहिमपुर गांव में शनिवार की शाम 6 बजे दबंगों ने एक युवक को मारपीट कर अधमरा कर दिया। घायल को पीएचसी अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया है। बतातें है कि कुछ अज्ञात लोग छपरा सुल्तानुपर गांव निवासी सुखानू 30 पुत्र सुरेश पर चोरी का आरोप लगाकर बुरी तरह पीट रहे थे। पास ही खेत में गेंहू काट रही महिलाओं ने चीख सुनकर शोर मचाया लेकिन जबतक गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे हमलावर फरार हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अधमरे हो चुके युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अजमतगढ़ पहुचाया। वहाँ से उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफेर कर दिया गया। मौके पर पहुँचे जीयनपुर कोतवाल संजय वर्मा ने मारने वालों की जानकारी ली।
Blogger Comment
Facebook Comment