आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासिनी विवाहिता ने शुक्रवार कों पुलिस कप्तांन से रसूलपुर चौकी पर तैनात दरोगा पर मोबाइल पर अश्लील बाते कर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है । पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उसका मायका मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपुर ग्राम में है । एक वर्ष पूर्व उसकी शादी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव गूजरपार में हुयी है । 12 जनवरी को उसकी मोबाइल पर फोन आया तो उसने बात नही की पुन: 14 जनवरी को फोन आया और पता पूछा गया । 2 अप्रैल को फोन उस समय आया जब वह अपने मायके में थी फोन पर उससे अश्लील बातें की गयी । जिसे उसने रिकार्ड कर लिया । उसके बाद उसकी मोबाइल पर 3 और 4 अप्रैल को 7 से 8 बार आया जिसे पीड़िता की मॉ ने उठाया और उनसे भी फोन करने वाले ने अश्लील बातें की वह भी रिकार्ड कर ली गयी । पीड़िता ने आगे बताया कि 18 अप्रैल को उसकी मॉ के नम्बर पर फोन आया और अश्लील बातें की गयी इसे भी रिकार्ड किया गया । 20 अप्रैल को फोन आया तो पता चला कि उक्त नंबर रसूलपुर चौकी के दरोगा का है जिससे पीड़िता भयभीत हो गयी । 20 अप्रैल को ही उसके पति और उसके मोबाइल पर फोन आया और धमकी दी गयी । पीड़िता ने कहा कि इस प्रकार उसे व उसके परिवार को परेशान व हैरान करते हुए धमकी दी जा रही है । पीड़िता ने पुलिस कप्तान को पुलिस कर्मी द्वारा भिन्न भिन्न नम्बरों से फोन करने का विवरण व रिकार्ड बातों का हवाला देते हुए प्रकरण की जॉच करा कर दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कारवाही करते हुए उसके व उसके परिवार की सुरक्षा व न्याय किये जाने की मॉग की है ।
Blogger Comment
Facebook Comment