आजमगढ़ : आबादी के बीच शराब का ठेका खाले जाने से नाराज महिलाओं ने शनिवार को नरौली स्थित अंग्रेजी व देशी शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। इस दौरान उन्होंने तोड़फोड़ भी की। आरोप है कि उन्होंने शराब भी लूट लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। महिलाओं ने शराब ठेका न हटाये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। महिलाओं के समूह ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच शराब ठेका हटाने की मांग भी दोहराई। बता दें कि सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली में अंग्रेजी व देशी शराब को ठेका आजमगढ़-लखनऊ राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित था। सुप्रिम कोर्ट के आदेश के बाद उक्त दुकान को वहां से हटाकर आबादी के बीच खोल दिया गया है। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे है। इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवई नहीं हुई। इससे लोगों का गुस्सा फूट गया और सकडों की संख्या में महिलाओं ने दोपहर करीब 12.30 बजे दोनों शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। इस दौरान महिलाओं ने चौकी, पंखा आदि तोड़ डाला और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नरेंद्र मोदी महिला मोर्चा प्रदेश सचिव डा. पूनम सिंह ने कहा कि जिस स्थान पर शराब का ठेका खोला जा रहा है वहीं पास में मंदिर, मस्जिद और स्कूल है। शराबी सुबह शाम शराब पीकर हंगामा कर रहे है जिसके कारण महिलाओं और लड़कियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सरकार ने दुकान हाइवे से हटाने का निर्देश दिया है ना कि आबादी के बीच खोलने का। ठेकेदारों की मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने दुकान हटवाने का आश्वासन दिया है। यदि दुकान नहीं हटवाई जाती है तो हम किसी भी स्तर तक जाने के लिए तैयार हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment