.

आई जी जोन ने आजमगढ़ मंडल की कानून व्यवस्था की समीक्षा की, दिए सख्त निर्देश

आजमगढ़ : एन0 रविन्दर, पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी जोन वाराणसी द्वारा जोनल कार्यालय में पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ श्री उदय षंकर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक-आजमगढ़ सुरेष राव ए0 कुलकर्णी, पुलिस अधीक्षक-मऊ मुनीराज जी एवं पुलिस अधीक्षक-बलिया श्री राम प्रताप सिंह के साथ आजमगढ़ परिक्षेत्र के अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी की गयी, गोष्ठी के दौरान निम्न निर्देश दिये गयेः-
 अनावृत घटनाओं का सुसंगत एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर अनावरण करते हुए लम्बित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण कराया जाय।
 अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष कार्ययोजना बनाकर उनके विरूद्ध समुचित कार्यवाही की जाय।
 जनपद के थानों में लम्बित मालों का अधिक से अधिक निस्तारण कराया जाय।
 पुरस्कार घोशित/वांछित अपराधियों के विरूद्ध गिरफ्तारी की कार्यवाही की जाय।
 सफेद पोष अपराधी/भू-माफिया/खनन/षराब माफिया व अन्य माफियाओं तथा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का चिन्हीकरण कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय।
 पेशेवर एवं संगठित रूप से अपराधी, अवैध खनन/अवैध लकड़ी कटान/अवैध पशु तस्करी/अवैध बस संचालन एवं अन्य प्रकार के घोर आपत्तिजनक कार्यों में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाय।
 महिला उत्पीड़न/महिलाओं से सम्बन्धित अपराध कारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय।
 जनता की शिकायतों पर तत्काल समुचित प्रभावी कार्यवाही की जाय।
 जनपद में एण्टी रोमियो चेकिंग अभियान में किसी को अनावष्यक परेषान किये बिना महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा की जाय।
 जनपद में एण्टी आटो थेफ्ट स्क्वाड का गठन कर वाहन चोरी पर रोक लगाते हुये चोरी गये वाहनों की अतिषीघ्र बरामदगी करायी जाय।
 सोषल मीडिया पर चल रही आपत्तिजनक गतिविधियों/संदेषों पर कड़ी नजर/मॉनिटरिंग एवं इससे सम्बन्धित विवेचनाओं का निस्तारण यथाषीघ्र करायें।
 जेल में बन्द षातिर अपराधियों पर सतर्क नजर एवं जेल से संचालित हो रहे अपराधों पर अंकुष लगाया जाय।
 जनपद नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों का वेतन पीएनओ सिस्टम के आधार पर आहरित किया जाय।
 जनपदों में आधुनिकीकरण योजना एवं सामान्य बजट के अन्तर्गत प्रचलित बृहद कार्यों में प्रगति लायी जाय।
 जनता में विष्वास की भावना को जागृत करने के लिये सभी जनपदों में वरिश्ठ अधिकारियों द्वारा पैदल गष्त की कार्यवाही नियमित रुप से की जा रही है।
 कम्यूनिटी पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाय।
 साम्प्रदायिक सौहार्द को उच्च स्तर पर बनाये रखना।
 राश्ट्र विरोधी गतिविधियों पर कड़ी नजर एवं सतत आसूचना संकलन। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment