.

निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक ने खण्ड शिक्षाधिकारी को पीटा ,जांच में जुटी पुलिस

मार्टीनगज/आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लसड़ाकला के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पर अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय पर समय से कोई शिक्षक नही आते है। यह बात सुन शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे। खण्ड शिक्षाधिकारी अवधेश नारायन सिंह के निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक बालचन्द अनुपस्थित पाये गये। उस समय सुबह के 09 बजे थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक बालचन्द को खण्ड शिक्षाधिकारी ने उपस्थिति पंजीका मे अनुपस्थित कर दिया। फिर उसी प्रांगण मे स्थिति प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने लगे। 09.10 बजे पहुचे बालचन्द ने अपने को अनुपस्थित देख खण्ड शिक्षाधिकारी से उपस्थित बनाने का दबाव बनाने लगे। खण्ड शिक्षाधिकारी अवधेश नरायन सिंह ने बताया कि मै वहा से अपनी बाइक पर बैठकर निकलने के लिए तैयार हुआ तो बालचन्द गाली गलौज कर मुझे मारने लगा। मुझे वहा उपस्थित अध्यापको ने किसी तरह से बचाया जिसकी लिखित शिकायत थानाध्यक्ष बरदह को दे दी गयी है। थानाध्यक्ष बरदह प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा तहरीर मिल गई है जांच कर कारवाई की जायेगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment