सगड़ी/आजमगढ़। सिलेंडर की दुर्घटना में मृतक दो बच्चों की माता को इंडेन एजेंसीज द्वारा बीमा राशि के रूप में 12 लाख 55 हजार रुपए उनकी माता सारिका देवी पत्नी संजय को मिला। विदित हो प्रसिद्ध लाटघाट मेला 21 अक्टूबर के दिन गैस सिलेंडर द्वारा गैस रिसाव से आग लगने में दो बच्चों की दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। मृतक प्रिंस पुत्र संजय उम्र 3 साल व बेबी पुत्र संजय उम्र 21 दिन की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। जिसमें लाटघाट इंडेन ग्रामीण वितरक राजेश यादव द्वारा कड़ी मेहनत व प्रयास कर क्लेम हेतु लखनऊ से टीम बुलाकर सत्यापन कराया गया जिसके फलस्वरुप धारक सारिका देवी को क्लेम के रूप 12 लाख 55 हजार रुपए क्षेत्रीय आफिस गोरखपुर द्वारा दिया गया। जिससे पुरे परिवार राजेश यादव को इसका श्रेय दिया।
Blogger Comment
Facebook Comment