.

फूलपुर: अर्ध निर्मित पुल के निर्माण की मांग ले लोगों ने किया चक्का जाम

फूलपुर:आजमगढ़  कुवरं नदी स्थित पिपरहा घाट पर नगर पंचायत द्वारा अर्ध निर्मित छोटे पुल का अब तक निर्माण न किये जाने के विरोध में आक्रोषित नगरवासी और ग्रामीणो ने सयुक्त रूप् से शनिवार को नगर पंचायत के सामने लखनउ-बलिया मार्ग पर बारह बजे दिन चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम से आजमगढ मार्ग के दोनो तरफ वाहनो की लम्बी कतार लग गई। चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच कर लोगों की मांग से प्रशसन को अवगत कराने का आश्वासन दिया तब जाकर लगभग साढे बारह बजे जाम समाप्त हुआ।
बतादे कि वर्ष 2010 मे कुंवर नदी के पिपरहा घाट पर नगर पंचायत द्वार पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव हुआ था। सार्वजनिक निर्माण विभाग के ठीकेदार द्वारा चार पिलर बनाये गये। इसके बाद नगर पंचायत द्वारा धन अवमुक्त नही किया। जिसके चलते पुल निर्माण का कार्य बंद हो गया बाद में वर्ष 2015 में नगर पंचायत द्वारा पुनः पुल निर्माण के लिए लगभग 16 लाख रूपये स्वीकृत किये गये लेकिन नगर पंचायत की लापरवाही के चलते धन कार्यदायी संस्था सार्वजनिक निर्माण विभाग को नही भेजा गया, जिसके चलते पुल का निर्माण कार्य अधर में लटक गया। इससे लोगो को आवगमन में काफी दिक्कते बढ गई। नगर के शाहबाज अहमद, जगदीश गुप्ता, बसंत जायसवाल, अमरनाथ, राम आशीष ने कहा कि यदि पुल का निर्माण शीघ्र शुरू नही किया गया तो इसके लिए धरना प्रर्दशन और भूख हडताल किया जायेगा। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment