देवगांव/आजमगढ़। स्थानीय क्षेत्र के सरुपहा बीआरसी प्रांगण में शनिवार को ब्लाक स्तरीय विज्ञान गणित व आरटीआई मेले का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 8 तक के गणित एवं विज्ञान के बच्चों ने अपने अपने हुनर से बनाये गये सामानों के लगाये गये स्टाल से लोगों को परिचित कराते हुए सोचने पर विवश कर दिया। उद्घाटन एसडीएम लालगंज जैनेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन कर प्रोत्साहन हेतु प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरित किया। सुनील कुमार चौबे खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज ने आभार प्रकट कर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Blogger Comment
Facebook Comment