.

बीजेपी में भी जो गुंडई करेगा वो भी जेल में होगा ये बसपा और सपा नहीं है -राजनाथ सिंह

आजमगढ. : जिले के मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के जहानागंज में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के विकास कार्यो को खोखल बताया वही बसपा को बीमार बताते हुए कहा कि भाजपा अब प्रदेश की सत्ता में आ रही है वही सपा अब सत्ता से बाहर जा रही है। आजमगढ़ जिले मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के जहानागंज में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण मौर्या के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री व भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि 15 वर्षो में सपा और बसपा ने प्रदेश को बर्बाद और तबाह कर दिया। हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी आबादी उत्तर प्रदेश में रहती है। मुख्यमंत्री जी कहते है विकास किया है। गांवों से सड़के नही जुड़ी, नौजवानो ,किसानो , मजदूरो, लोगों बिजली और स्वास्थ्य की सेवाएं बदहाल है। लेकिन मुख्यमंत्री जी कहते है विकास हो रहा है। काम बोल रहा है। मुख्यमंत्री जी के काम और विकास के दावे खोखले है। उन्होने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री को पहले ही पता चल गया कि वे प्रदेश से जा रहे है इसलिए उन्होने हाथ का साथ पकड़ लिया। लेकिन वह हाथ हाथ नही बल्कि वह वैशाखी है जो काफी कमजोर है। राहुल गांधी नाम लिये बिना राजनाथ सिंह ने कहा कि प्राचीन भारत से लेकर अब तक मात्र एक ही ऐसा नौजवान पैदा हुआ जिसने खाट सभा की। वह भी चुनाव से चार माह पहले जो खाट पकड तो चुनाव में कैसे लड़ेगें। जब खाट से काम नही चला तो साइकिल का साथ पकड़ लिये, जिसे बहुत पहले ही मुलायम सिह ने पंचर कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा बीजेपी में भी जो गुंडई करेगा वो जेल में होगा ये बसपा और सपा नहीं है । सरकार चलाने के लिए कलेजा चाहिए ।बसपा प्रमुख मायावती पर हमला बोलते हुए गृहमंत्री ने कहा कि हाथी की सेहद बिगड गयी है, बसपा से चूक हो गयी, जिस हाथी को पीपल के पत्ते खिलाने चाहिए उसे पैसा खिला दिया इसलिए वह बीमार हो गयी । प्रदेश मुख्यमंत्री पर प्रहार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी कहते है चाचा और पापा ने काम नही करने दिया। लेकिन आप मासूम बच्चे तो नही थे जो काम नही किये। जनता ने आप को सत्ता काम के लिए सौंपी थी। अगर आप ने काम नही किया तो यह प्रदेश की जनता के साथ धोखा था। उन्होने गायत्री प्रजापति का नाम लिए बगैर कहा कि ऐसे व्यक्ति को अखिलेश ने मंत्रीमंडल में शामिल किया जिस पर एक बेटी के बालात्कार का आरोपी है । सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हुआ । ऐसे लोग मां, बहनो, बेटियों की क्या सुरक्षा करेगें। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने मुख्यमंत्री काल का जिक्र करते हुए कहा कि मैं भी सवा साल के करीब प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा लेकिन ऐसे को लोगों दूध से मक्खी की तरह निकाल कर बाहर फेंक दिया। आज पुलिस का दोष दिया जाता है लेकिन दोष पुलिस का नही है बल्कि मुखियां का दोष है । मैंने अपने शासनकाल में इसी पुलिस के बल पर नक्सवाद का सफाया कर दिया। गुंडे, माफिया और अपराधियों को जेल की सलाखो में भेज दिया। शासन चलाने के लिए कलेजा चाहिए। प्रदेश में विकास नही भ्रष्टाचार हो रहा है। अगर किसी प्रदेश में भ्रष्टाचार होता रहेगा तो उस प्रदेश में विकास नही होगा। उन्होने कहा कि करीब तीन सालो में भाजपा के किसी भी मंत्री के उपर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नही लगे। गृहमंत्री ने उपस्थित लोगों को विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने पर गांवो को सड़को जोड़ा जायेगा, किसानो का फसली ऋण माफ कर दिया जायेगा, गेंहू और धान के क्रय केन्द्रो पर हर हाल में खरिदारी होगी। नौजवानो को स्कील डेवलपमेन्ट कराकर, उन्हे सस्ता ऋण देकर रोजगार के अवसर बढ़ाये जायेगे। नौजवानो के रोजगार के लिए एक हजार करोड़ रूपयो का फंड बनाया जायेगा। पुलिस भर्ती में इंटरव्यू को समाप्त किया जायेगा। भाजपा की सरकार बनने पर काम बोलेगा नही बल्कि काम धरातल पर दिखाई देगा। हम आप लोगों की आंखो धूल झोकर वोट नही मांग रहे बल्कि आंखो में आंखे डालकर वोट मांगते है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment