आजमगढ़ : राजस्व अभिलेख के हेराफेरी के मामले में आजमगढ़ जनपद में एसडीएम सगड़ी तहसील ने चार लोगों के विरूद्ध शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से भूमिधरी की खतौनी भी बरामद की गयी है। एसडीएम ने मामले में मुक़दमा दर्ज कराया है, जिसमे आरोप है कि यह लोग राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी करते है। भले ही सूबे में सरकार बदल गयी है लेकिन भ्रष्टाचार पर काबू पाना अभी भी शासन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। आजमगढ़ में तो भ्रष्टाचार एक ऐसा मामला का खुलासा हुआ कि सभी चौंक गए। तहसील में भूमि से सम्बंधित अभिलेख खतौनी को अपने आवास पर लाकर उसमे हेराफेरी में तनिक भी संकोच नहीं होता है। खुद एसडीएम सगड़ी ने आजमगढ़ शहर में आकर शेखपुरा में रहने वाले मुहर्रिर राजेन्द्र चौहान, महराजगंज ब्लाक के शंकरपुर के पूर्व प्रधान ठाकुर यादव समेत चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसमे खुलासा हुआ कि कई बार इसी तरह तहसील के अति गोपनीय कागजात घर पर लाये जाते रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment