.

पहली बार में ही विधायक बने नफीस अहमद , पार्टी मुखिया के भरोसे को कायम रखा

आजमगढ़ : विधानसभा गोपालपुर सीट पर मतों के उतार-चढ़ाव के बीच पहली बार चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के युवा प्रत्याशी नफीस अहमद ने आखिल बाजी मार ही ली। गौरतलब है की गोपालपुर विधानसभा सीट से मंत्री वसीम अहमद का टिकट काट कर युवा नफीस को सपा ने मौका दिया था जिसमे वह सफल रहे। शुरूआती रुझान से मुकाबला दिलचस्प रहा , कई राउंड में मतों का इतना अंतर रहा कि कभी भाजपा के श्री कृष्ण पाल तो कभी बसपा के कमला प्रसाद आगे रहे। ऐसे में कभी आगे रहे प्रत्याशियों के चेहरे पर खुशी के भाव दिखे तो कभी पीछे होने पर चेहरा पर चिंता की लकीरें दिखने लगीं।
प्रथम राउंड में सपा को 2370 मत मिले तो भाजपा को 1742 और बसपा को 1800 मत मिले थे।चौथे राउंड तक सपा बढ़त बनाए रखी लेकिन भाजपा व बसपा के मंतों का अंतर ज्यादा नहीं रहा। पांचवें राउंड में तो पासा पलटता दिखा। यहा पिछले मतों को पीछे छोड़ते हुए भाजपा 2675 मत पाकर आगे हो गई। जबकि सपा 2179 मत पाकर दूसरे तो बसपा 1734 मत पाकर दूसरे नंबर पर रही। छठवें राउंड में पुन: सपा ने बढ़त बनाई। सपा को 2432 तो भाजपा 2204 व बसपा 1271 मत पर पहुंच गई। 7वें राउंड में एक बार पुन: सपा पर भाजपा भारी हो गई। भाजपा को 2924 तो सपा 1446 मत पाकर बसपा के 1532 मत के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गई। ऐसी ही स्थिति 8वें राउंड में भी रही। भाजपा को 2892, सपा को 2553 और बसपा को 2122 मत मिले। 9वें राउंड में एक बार पुन: स्थिति में फेर बदल हुआ। बढ़त बनाते हुए सपा को 2683 मत तो 2445 मत पाकर बसपा दूसरे नंबर तो 1709 मत पाकर भाजपा तीसरे नंबर पर हो गई। 10वें राउंड में एक बार पुन: 4140 मत पाकर भाजपा आगे हो गई। जबकि सपा को 1971 व बसपा को 1459 मत मिले। 11वें राउंड में फिर भाजपा आगे हो गई। भाजपा को 2569 तो सपा को 1982 और सपा को 1982 और बसपा को 2001 मत मिले। 13वें राउंड में सपा को भाजपा से थोड़ी बढ़त मिली। 14वें राउंड में तो भाजपा ने काफी बढ़त बना ली। भाजपा को 3620 तो सपा को 2030 मत मिले और बसपा 2252 मत पाकर दूसरे नंबर पर हो गई। 15वें और 16वें राउंड में तो भाजपा, सपा व बसपा के बीच कांटे का टक्कर दिखा। सपा 2892 को व 3075 मत व भाजपा 2419 व 1015 तो बसपा को 2118 व 2198 मत मिले। 17वां और 18वां राउंड कम रोचक नहीं रहा। सपा को 2670 व 2853 मत, भाजपा को 2639 व 1667 एवं बसपा को 2345 व 2030 मत मिले। 22 चक्र में स्थितियां लगभग साफ हो गईं। सपा को 3256, बसपा को 2318 और भाजपा को 1421 मत मिले। 22 चक्र तक हुई गणना में मिले कुल मतों में सपा को 59,141, भाजपा को 49,343 एवं बसपा को 45,583 मत मिले। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment