.

मोदी की सुनामी में भी दुर्गा प्रसाद का अजेय क्रम बरकरार रहा

आजमगढ़ : मोदी लहर में सपा संरक्षक मुलायम सिंह  यादव के संसदीय क्षेत्र की प्रतिष्ठापरक सीट पर सपा-कांग्रेस के प्रत्याशी एवं वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव इस सीट से आठवीं बार फिर विधायक चुने गए। 27 चक्र की हुई मतगणना में शुरुआत से बढ़त बनाने के बाद पांचवें, आठवें, 12वें एवं 13वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्र  से पिछड़ते दिखे लेकिन उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखे। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी को 26,023 मतों से पराजित कर लगातार पांचवीं बार विधायक चुनकर जिले का इतिहास रचा।
27 चक्र की हुई मतगणना में सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव को 87,666 मत, भाजपा प्रत्याशी अखिलेश कुमार मिश्र को 61,643 मत और बसपा प्रत्याशी भूपेंद्र ¨सह मुन्ना को 57,937 मत मिले। पांचवें चक्र में सपा को 2648 मत, भाजपा को 4029 और बसपा को 2620 मत मिले। आठवें चक्र में सपा को 3336 मत, भाजपा को 4046 और बसपा को 1704 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार 12वें चक्र में सपा को 2028, भाजपा को 2994 और बसपा को 1468 मत मिले। इसी प्रकार 13वें चक्र में सपा को 3062 मत, भाजपा को 3255 और बसपा को 1841 मत मिले। इसके बाद तो सपा ने जो बढ़त बनाई उसके बाद तो विजयश्री ही मिली। अंतिम राउंड में सपा को 994, भाजपा को 941 व बसपा को 1205 मत मिले।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment