आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर आजमगढ़ में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री सहजानंद राय व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़ो व आतिशबाजी करते हुए सिविल लाइन्स चौराहे पर भाजपा के संस्थापक रहे दीनदयाल उपाध्याय जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया कर गगनभेदी नारे लगाये। सहजानन्द राय ने कहा की भाजपा की पूर्ण बहुमत की जीत कार्यकर्ताओ के व माननीय नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व के बदौलत मिली है इससे यह साबित होगया है की केंद्र के विकास का जो मापदंड है उसको उत्तर प्रदेश की जनता से स्वीकार किया है , प्रदेश से गुंडाराज व भ्रस्टाचार का सफाया होगा। उत्तर प्रदेश की जनता को सपा-बसपा जैसे दीमक से छुटकारा मिल चूका है। निश्चित ही उत्तर प्रदेश की जनता ने जाति वर्ग को नकारकर विकास को चुना है। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा की यह जीत युवाओ के सपनों की जीत है भाजपा को युवा वर्ग कर बड़ा समर्थन मिला है और भाजपा निश्चित ही प्रदेश में युवाओ के सपनो को साकार करेगी। युवाओ को अब उचित शिक्षा व रोजगार मिल सकेगा तथा भय, भूख, बलात्कार, भ्रस्टाचार से निजात मिलेगा।
Blogger Comment
Facebook Comment