आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र स्थित ससुराल में रह रहे 45 वर्षीय व्यक्ति को रंजिश के चलते गुरुवार की शाम कतिपय लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था । गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा ग्राम निवासी 45 वर्षीय शिवबचन पुत्र सेतू यादव की ससुराल जहानागंज क्षेत्र के सुंभी गांव में थी। ससुराल में मिले नेवासे पर उसका परिवार रहता है। शिवनाथ जिवकोपार्जन के लिए गुजरात प्रांत में रहता था। होली पर्व पर वह अपने घर आया था। गत गुरुवार की शाम सुंभी बाजार में किसी बात को लेकर उससे कुछ लोगों से विवाद हो गया। शाम ढलने पर बाजार से घर जाते समय रास्ते में घात लगाए कतिपय लोगों ने उसपर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण वह अचेत हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल शिवबचन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा घायल की हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिए जाने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचाराधीन व्यक्ति की शनिवार की भोर करीब चार बजे मौत हो गई। घटना की जानकरी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाईयों में छोटा था। उसके चार पुत्र व तीन पुत्री बताए गए हैं। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी कमलावती उर्फ कमली की तहरीर पर हमलावर पक्ष के सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना से मृतक के घर और ससुराल में कोहराम मचा हुआ है।
Blogger Comment
Facebook Comment