नयी सरकार की मंशा के अनुरूप जिले की पुलिस भी तत्पर दिख रही है। शुक्रवार को पुलिस ने कार्यवाही की। .... महाराजगंज मु.अ.स.ः- 65/17 धारा 294/504/506 भा.द.वि. से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शगीर अहमद पुत्र इरफान अहमद, निवासी-सिकन्दरपुर आइमा, थाना- महाराजगंज, आजमगढ़ को दिनांक-23.03.2017 समय-23ः00 बजे घर से उपनिरीक्षक महाराजगंज मय हमराह द्वारा गिरफ्तार कर चालान किया गया। कप्तानगंज मु.अ.सं.ः-107/17 धारा 498ए/304बी भा.दवि. व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राममेज निषाद पुत्र स्व. शंकर निषाद, निवासी-बरसरा आइमा, थाना-कप्तानगंज, आजमगढ़ को दिनांक-24.03.2017 समय-07ः50 बजे कस्बा कप्तानगंज से उपनिरीक्षक श्री विवेक कुमार यादव मय हमराह के साथ गिरफ्तार कर चालान किया गया। फूलपुर मु.अ.सं.ः-56/17 धारा 457/380/411 भा.दवि. से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण सलमान पुत्र मुहम्मद, निवासी-धन्नीपुर बहाव, थाना-फूलपुर, आजमगढ़ व शमीर पुत्र निषार अहमद, निवासी-लाहीडीह, थाना-फूलपुर, आजमगंढ़ को दिनांक-23.03.2017 समय-15ः35 बजे दुर्वासा गेट से उपनिरीक्षक फूलपुर मय हमराह द्वारा गिरफ्तार कर चालान किया गया। यूपी 100 से सम्बन्धित सराहनीय कार्य लड़की के साथ छेडखानी करने वाले को यूपी 100 कर्मियों ने किया गिरफ्तारः-पीआरवी 1050, थाना-महाराजगंज को समय-18ः17 बजे सूचना प्राप्त हूयी कि ग्राम-सिन्धुपुर मे एक लडका एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा है। इस सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे मौके पर छेड़खनी करने वाले लड़के को पकड़कर थाना स्थानीय को विधिक कार्यवाही करने हेतु सुपुर्द किया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment