आजमगढ़ : भगत सिंह के शहादत दिवस की संध्या पर भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र के 10 चैराहों पर भगत सिंह का फोटो लगाकर माल्यार्पण किया तथा नागरिकों का आह्वान करके मोमबत्तियां जलाकर उन्हें नमन करने का कार्यक्रम किया। 'आओ नमन करें' कार्यक्रम में लगे भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता ने बताया कि आज ही के दिन 23 मार्च 1931 शहीद आजम भगत सिंह को फांसी दे दी गयी, भारत माँ को होनहार बेटा, हम सबके लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करके हम सभी को अन्याय के विरूद्ध लड़ने का रास्ता दिखाकर चला गया। यह देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। संगठन के सदस्यों ने कहा की उनकी याद को ताजा करने व आमजन तक भगत सिंह को पहुंचाने के लिए हम यह कार्यक्रम कर रहे है। भारत रक्षा दल द्वारा किये गये इस कार्यक्रम में स्थानीय व आने जाने लोगों ने भी भागीदारी किया। लोगो ने भगत सिंह के फोटों पर पुष्प अर्पित कर मोमबत्तियां जलाया और भारत रक्षा दल को साधुवाद दिया। कार्यक्रम में संगठन के हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, उमेश सिह गुड्डू, मो0 अफजल, राजन अस्थाना, मनीष कृष्ण, केशव सोनू, अमित गुप्ता, निथीश रंजन तिवारी, राजकिशोर सिंह, आशीष मिश्रा, गोपाल प्रसाद, धर्मवीर शर्मा, आलोक शर्मा, प्रवीण कुमार गौड़, राज जनम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment