आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बीएसएनएल इम्पलाइज यूनियन के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं के सशक्तिकरण पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए, किसी भी कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। अगर आबादी के हिसाब से देखा जाय तो नौकरी में, व्यापार में सभी जगहों पर महिलाओं को 50 प्रतिशत का कोटा निर्धारित किया जाने की आवश्यकता हैं। महिलाओं के विकास से ही परिवार समाज का विकास व देश का विकास किया जा सकता हैं। जिला सचिव आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं खुद को कमजोर न समझे बल्कि समाज में उनकी एक बड़ी हिस्सेदारी है। महिलाएं खुद को सबल बनाये, इसके लिए खुद मजूबत, आत्मविश्वास के साथ संघर्ष करना होगा। लेकिन समाज में महिलाएं आज भी उपेक्षित हैं, जिसके कारण अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है। जिससे विश्व स्तर पर नारी शक्तियों का एक साथ समान भाव से विकास हो सकें। श्री सिंह ने इसके बाद स्त्री यदि बहन है तो प्यार का दर्पण है,स्त्री यदि पत्नी है तो खुद का समर्पण है, स्त्री यदि भाभी है तो भावना का भण्डार है, मामी, मौसी बुआ है तो स्नेह का सत्कार है, स्त्री यदि काकी है तो कर्तव्य की साधना है, स्त्री यदि साथी है तो सुख की सतत् सम्भावना है, स्त्री यदि मां है तो साक्षात् परमात्मा है गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान कार्यालय की प्रगति राय, इन्दूमती सिंह, कुशुमलता मौर्य, मंजू राय, प्रतिमा सिंह, पतिराजी देवी, अमृता सिंह को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महिला दिवस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ए. के. तिवारी, श्री कामता प्रसाद, आर. पी. मौर्य, राजेश सोनकर, बी. एन. यादव, आर. एस. राम, श्री रंजीत सिंह, संजय पाल, प्रमोद यादव, पोरस सिंह, श्री यू. के. सिंह, अरविन्द मौर्य, हीरा लाल, दरोगा लाल, शिव शंकर, पंचानन्द राय, एस. पी. पाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह, राजा राम प्रजापति, आर. के यादव, महेश कुमार, सुनील चौहान, नन्दलाल यादव, मुन्नी लाल यादव, राजदेव राम, अशोक यादव, दशरथ राम, यशवन्त सोनकर, हरिश्चन्द्र गिरि, सुनील उपाध्याय, जे. पी.यादव, पुन्नु लाल श्रीवास्तव, बसन्त मिश्रा, मिठाई लाल, शिव प्रसाद, जितेन्द्र गोस्वामी, सुनील सिंह, बी.आर. सोनकर, मदन मोहन यादव, यू. के. सिंह, आर. पी. सोनकर, रफीक आलम, अमरजीत यादव, राम आशीष, सुदर्शन चौहान, सतीराम गोंड, सुबास श्रीवास्तव, तौफीक आलम, लाल बहादुर, रमाकान्त यादव, राजेश राय, नरेन्द्र प्रजापति, मुर्तुजा अली, परमेंश्वर शाह, सतई राम, अशोक तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment