आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के जगदीशपुर देवारा पट्टी गांव में मंगलवार की देर रात को एक 22 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा लिया। घटना की जानकारी परिजन को बुधवार की सुबह हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे मे ंलेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मृतक सतेन्द्र पुत्र दयाराम विश्वकर्मा मंगलवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया। परिजन जब सुबह कमरे का दरवाजा खेलने का इशारा किया तो नही खुला फिर दरवाजों को किसी तरह खोला तो देखा कि सतेन्द्र छत के हुंक के सहारे फांसी लगा लिया है। यह देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रो रो कर परिजन का बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि अभी दो माह पूर्व दिसम्बर माह में शादी हुई थी। मृतक की पत्नी सरिता मौखा अम्बेडकर नगर जनपद में हुई थी। सतेन्द्र मजदूरी का काम करता था। मंगलवार को काम से आने के बाद वह भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में चला गया देर रात को फांसी लगा लिया। सतेन्द्र अपने चार भाईयों में तीसरे नम्बर पर था।
Blogger Comment
Facebook Comment