.

रानी की सराय : फांसी के फंदे पर लटकता मिला किसान का शव

रानी की सराय :आजमगढ़ : क्षेत्र के हसनपुर गांव के सिवान में स्थित नलकूप में शनिवार की सुबह 60 वर्षीय किसान का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
क्षेत्र के हसनपुर ग्राम निवासी वृद्ध किसान जयसिंह  अपनी पत्नी के साथ घर पर रहकर खेती-बारी का कार्य करता था। उसके तीन पुत्र जीवकोपार्जन के लिए बाहर रहकर कमाते हैं। शनिवार की सुबह गांव के सिवान में दैनिक क्रिया के लिए गए ग्रामीण वहां स्थित नलकूप के बाहर धोती के सहारे फांसी के फंदे पर लटकते शव को देख अवाक रह गए। घटना की जानकारी पाकर मुकामी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक कई दिनों से गहरे अवसाद में था। शुक्रवार की रात वह घर से कब निकला इसकी जानकारी उसकी पत्नी को नहीं हो सकी और सुबह उसका शव गांव के सिवान में देखा गया। पंचनामा के बाद ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी मृतक के पुत्रों को दे दी गई है। पिता के मौत की खबर पाकर मृतक के पुत्र घर के लिए रवाना हो चुके हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment