.

देवगांव : बदमाशों ने दो को मारी गोली,डाक्टर की हत्या नीयत से आये थे,पुलिस सक्रिंयता से एक गिरफ्तार


देवगांव/आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना बाजार में चिकित्सक तथा मोबाइल के एक दुकानदार को एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली एक के कान में लगी है तो दूसरे के पेट में। स्थानीय लोगो की मदद से दोनो को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना बाजार में चिकित्सक डा महेंद्र यादव 50 पुत्र इंद्राज यादव निवासी असौसा मेहनगर क्लीनिक चलाते हैं। इनके गांव में चुनावी रंजिश बतायी जा रही है। रविवार को 2 बजे के लगभग पल्हना बाजार में महेंद्र यादव के क्लिनिक पर हत्या की नीयत से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने इन्हें लक्ष्य कर गोली दाग दी। गोली इनके कान में लगी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। इसी बीच मोबाइल की दुकान चलाने वाले शंकरपुर कनौना थाना बरदह निवासी 19 वर्षीय लक्ष्मी यादव पुत्र रामाश्रय यादव ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने इसे भी  गोली मार दी। गोली इन के पेट में लगी जिससे इनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। आनन फानन दोनों को सीएचसी लालगंज ले आया गया जहां से महेंद्र यादव को सदर तथा लक्ष्मी यादव को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेरा बंदी कर दिया। पुलिस तथा ग्रामीणों ने घेराबंद कर भाग  रहे बदमाश अंगद राम पुत्र मुन्नीलाल निवासी गहुनी मेहनगर को भोजपुर गांव में पकड़ लिया। जबकि दूसरा पल्हना से तरवां मार्ग पर भागने  में सफल हो गया। पकड़े गए बदमाश के पास 315 बोर का एक देशी कट्टा तथा एक मिस गोली भी बरामद की गयी। सीओ फूलपुर, कोतवाल देवगांव मुनीश चौहान, एसआई सुनील सरोज, चौकी इंचार्ज दिनेश पाठक मय हमराही के बदमाशों को पकड़ने मे सक्रिय रहे। दूसरे बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई मार्गो पर घेरा बंदी किया है। समाचार लिखे जाने तक घेरा बन्दी  जारी थी। इस सबंध में एसपी आनन्द कुलकर्णी के बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एक बदमाश पकड़ा गया दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment