.

प्रोजेक्टर के माध्यम से रेण्डमाइजेशन की दी गई जानकारी ,डीएम ने दिये निर्देश

आजमगढ़। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित नवीन कलेक्ट्रेट भवन में रविवार को विधान सभा  सामान्य निर्वाचन 2017 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थिति में पोलिंग पाटियों को बनाने के लिए द्वितीय रेण्डमाइजेशन की जानकारी विधान सभावार प्राजेक्टर के माध्यम से दिया गया। जनपद में कुल 3461 बूथ बनाए गये है। जिसमें विधानसभा  अतरौलिया 362 बूथ के लिए रिर्जव्  सहित 399 पार्टी तथा जिस बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर है उस बूथ पर मतदान अधिकारी 2बी लगाये जायेगे जिसमें अतरौलिया में 107 2बी, विधान सभा  गोपालपुर में 358 बूथ के लिए रिर्जव्  सहित 394 पार्टी तथा 68 2बी, विधान सभा  सगड़ी में 329 बूथ के लिए रिर्जब सहित 362 पार्टी तथा 88 2बी, विधान सभा  मुबारकपुर में 325 बूथ के लिए रिर्जब सहित 358 पार्टी तथा 80 2बी, विधान सभा  आजमगढ़ में 370 बूथ के लिए रिर्जव्  सहित 407 पार्टी तथा 113 2बी, विधान सभा  निजामाबाद में 305 बूथ के लिए रिर्जव्  सहित 336 पार्टी तथा 76 2बी, विधान सभा  फूलपुर-पवई में 306 बूथ के लिए रिर्जव्  सहित 337 पार्टी तथा 79 2बी, विधान स•ाा दीदारगंज में 335 बूथ के लिए रिर्जव  सहित 369 पार्टी तथा 90 2बी, विधान सभा लालगंज में 386 बूथ के लिए रिर्जव  सहित 425 पार्टी तथा 105 2बी तथा विधान सभा मेंहनगर में 385 बूथ के लिए रिर्जव  सहित 423 पार्टी तथा 120 2बी लगाये गये है। द्वितीय रेण्डमाइजेशन के बाद 22 फरवरी से 27 फरवरी 2017 तक सभी  पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। विधान सभा  आजमगढ़ में वीपीपैट के माध्यम से मतदान सम्पन्न होगा। इसके लिए कर्मचारियों की डयूटी अलग से लगाई गयी है तथा 22 फरवरी को वीवी पैट से सम्बन्धित सभी  कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। विधान सभा  सदर में वीवीपैट के द्वारा मतदान सम्पन्न होगा इसके लिए सभी  बूथों पर पोलिंग पार्टी के अलावा एक अतिरिक्त कर्मचारी की डयूटी लगायी गई है। जनपद में विधान सभा  का मतदान 4 मार्च को होना है इसके एक दिन पूर्व अर्थात 03 मार्च को विधान सभा  अतरौलिया, गोपालपुर, सगड़ी की पोलिंग पार्टियां राजकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण स्थल से, विधान सभा  मुबारकपुर, आजमगढ़ की पोलिंग पार्टियां श्री दुर्गा जी महाविद्यालय चण्डेश्वर से, विधान सभा निजामाबाद, फूलपुर-पवई, दीदारगंज की पोलिंग पार्टियां कृषि विश्व विद्यालय कोटवा तथा विधान सभा  लालगंज, मेंहनगर की पोलिंग पार्टियां महामृत्युन्जय मेडिकल कालेज चण्डेश्वर से प्रस्थान करेगी। माइक्रो आर्ब्जवर जनपद में कुल 770 रिर्जव  सहित, सेक्टर मजिस्ट्रेट 282 रिर्जब सहित तथा 29 जोनल मजिस्ट्रेट लगाये गये है। इस अवसर पर विधान सभा  अतरौलिया के समान्य प्रेक्षक एन0के0 पाटिल, गोपालपुर के रजीव शर्मा, सगड़ी के विक्रम सिंह चैहान, मुबारकपुर के डी0 मणिकन्दन, आजमगढ़ के आर0 विमला, निजामाबाद के डा0 सारांश मित्तर, फूलपुर-पवई के शिवयोगी सी कलासड, दीदारगंज के अविनाश चम्पावत, मेंहनगर के विकास यादव सहित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अरविन्द चौहान, मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक महेन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीपी सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक एसके पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव उपस्थित थें। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment