आज़मगढ़ 18 जनवरी 2017 -- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन-2017 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिकारियों को तहसीलवार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। जिसमें तहसील सदर के लिए उप जिलाधिकारी सदर अभय कुमार मिश्र मो0नं0-9454417925, सगड़ी के लिए उप जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन आईएएस मो0नं0-9454417624, लालगंज के लिए उप जिलाधिकारी लालगंज जैनेन्द्र सिंह मो0नं0-9454417929, फूलपुर के लिए उप जिलाधिकारी फूलपुर प्रशांत कुमार भारती मो0नं0-9454417926, बूढ़नपुर के लिए उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर छेदी लाल सिंह मो0नं0-9454417930, निजामाबाद के लिए उप जिलाधिकारी निजामाबाद अनिल कुमार सिंह मो0नं0-9454417928, मेंहनगर के लिए उप जिलाधिकारी मेंहनगर कपिलदेव यादव मो0नं0-9454417927, मार्टिनगंज के लिए उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज अशोक कुमार सिंह-4 मो0नं0-9415473119 तथा आरक्षित हेतु ख0वि0अ0 मेंहनगर अरविन्द चैहन आईएएस मो0नं0-9455272625 को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप तैनात किया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment