.

कलेक्ट्रट : डीएम ने ध्वजारोहण के बाद दिलाया राष्ट्रिय एकता अखण्डता कायम रखने का संकल्प


आजमगढ़: सिधारी स्थित कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा ध्वजारोहण करने के बाद उपस्थित सभी को व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए सकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालचन्द तिवारी को जिलाधिकारी द्वारा शाल, नारियल एवं माला पहना कर सम्मानित किया गया। गणतन्त्र दिवस पर आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि देश के आजादी के पहले जो बलशाली होता था वही सत्ता प्राप्त करता था लेकिन आजादी के बाद आम जनता राजा को चुनती है। इससे अच्छा विकल्प कोई नही है। पूरे विश्व में हमारा लोकतन्त्र सबसे मजबूत और अच्छा है। उन्होनेे कहा कि हमारे देश का संविधान काफी दिनों में तैयार किया गया है। उन्होने कहा कि हमारे देश में अलग-अलग भाषा एवं धर्म होने के बावजूद आनतरिक कलह और युद्ध नही हुआ। पड़ोसी देशों में कलह हुई है। हम सबको संविधान मे दिये गये दिशा-निर्देेशें का पालन करना चाहिए। उन्होने कहा कि संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है। उन्होेने कहा कि आज के दिन हम लोगों को संकल्प लेना है कि सिस्टम हम लोगों से बनता है। हम सबको कमियों को दूर करने का हमेशा प्रयास करना चाहिए। स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी लालचन्द तिवारी ने बताया कि उस समय और आज के समय में बहुत अन्तर मिल रहा है। उन्होने कहा कि आज नवजवानों के अन्दर दूषित भावना पैदा हो रही है। जिससे लुट, चोरी, छीनैती की घटनाएं घट नही है। उन्होने नौवजवानों से कहा कि मन मे गलत विचार पनपने नही चाहिए। सबकी सोच होनी चाहिए कि देश और प्रदेश कैसे आगे बढ़े इसके विषय में सोचने की जरूरत है। सभी लोग एक दूसरे से प्यार, मोहब्बत करते हुए अपना जीवन स्तर ऊचा उठायें। और देश को मजबूत बनाने में अपना सक्रिया योगदान दें। उन्होने महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि जबतक महिलाएं शिक्षित नही होगी तब तक देश का विकास के रास्ते पर नही चल सकता है। उन्होने सरकार द्वारा चलायी जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपना जीवन स्तर उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता, डिप्टी कलेक्ट्रेटर निरंकार सिंह, कर्मचारी नेता रमा कान्त सिंह ने अपने-अपने विचार व्यक्त किय। राजकीय बालिका इण्टर कालेज के छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम तिवारी ने किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा नरौली तिराहे पर भारत माता के चित्र पर माल्र्यापण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता, अधि0 अधिकारी नगरपालिक दिनेश चन्द विश्वकर्मा उपस्थित थें। जिलाधिकारी ने अधि0 अधिकारी नगरपालिका को निर्देशित किया कि घास की कटाई एवं रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था अच्छी रहें।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment