.

प्रभात फेरी निकाल योग मंच ने विवेकानंद को किया याद

आजमगढ़। स्वामी विवेकानंद की जयंती नगर के कुंवर सिंह उद्यान में गुरूवार को योग मंच द्वारा धूमधाम से मनाया गया। जिसमे सुबह योग साधकों व साधिकाओं द्वारा एक प्रभात  फेरी निकाली गयी। फेरी में सभी ने स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए योग को अपनायेंगे रोग को भगाएंगे , गांव.शहर हम जायेंगे, सबको योग सिखायेंगे, स्वामी जी ने ठाना है स्वस्थ समृद्ध भारत बनाना है आदि नारों से लोगां को प्रेरित किया। प्रभात फेरी नगर के मुख्य कलेक्ट्रेट चौराहे, रैदोपुर, गांधी तिराहे, बड़ादेव, नगर पालिका, सिविल लाइंस होते हुए चर्च चौरोहा स्थित स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर पहुची जहां उन्हें माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके बाद प्रभात  फेरी पुन: कुंवर सिंह उद्यान पहुंच गोष्ठी के रूप में परिवर्तित हो गयी। गोष्ठी को संबोधित करते हुए योग प्रशिक्षक देवविजय यादव ने बताया कि हमारा देश ऋषि व कृषि व्यवस्था के बल पर दुनिया में विश्व गुरू के नाम से विख्यात रहा। उस संस्कृति का सम्वाहक बनते हुए अब इस सपने को फिर से साकार करना है। जो योग के बल पर ही सम्भव है। इस दौरान स्वामी विवेकांनद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने संकल्प लिया कि योग से हम पूरे देश को स्वस्थ रखेंगे ताकि हमारा देश स्वस्थर व समृद्ध बनकर एक नया आयाम पा सके । गोष्ठी में श्रीकृष्ण, शोभा , प्रतिभा , प्रह्लाद ,राजबहादुर यादव, श्रीकेश, अनिल, दीपक जायसवाल, भारत  रक्षा दल के जयंत यादव, निशांत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment