.

वाहन चेकिंग में 21 वाहनो का हुआ चालन, 37 सौ वसूले गए, छापेमारी में आधा दर्जन गिरफ्तार

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक कुंतल किशोर के निर्देशन मे जनपद कानून व्यवस्था, अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी  नियंत्रण हेतु शुक्रवार को विभिन्न  कार्रवाई की गई। निजामाबाद थाने के उपनिरीक्षक गिरिजेश सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त  अमरेश शर्मा पुत्र जगन शर्मा निवासी बघौरा थाना निजामाबाद को फरिहा बाजार से एक जरिकेन मे 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
उपनिरीक्षक आर.के.सिंह मय हमराह द्वारा अभीयुक्तगणो मु. साजिद पुत्र रफीक अहमद व जवैद पुत्र हदीश निवासी डोडोपुर थाना निजामाबाद को डोडोपुर से 2140 रुपए व ताश के 52 पत्ते के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में महाराजगंज थाने के उपनिरीक्षक सोनू कुमार यादव मय हमराह द्वारा अभीयुक्तगण सीताराम केवट पुत्र मोहित केवट, रामजीत पुत्र रामकुमार,जयप्रकाश पुत्र राजेन्द्र केवट, नारद पुत्र उदयराज, गिरिश पुत्र विश्वनाथ,कैलाश पुत्र विकानु कहार, निवासीगण उसरकठवा को उसरकठवा से 900 रुपए व ताश पत्ते के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में शहर कोतवाल शिशिर त्रिवेदी के नेतृत्व में शुक्रवार की देर शाम को सिविल लाइन क्षेत्र में संघन वाहन चेकिंग किया गया। इस दौरान पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुल 37 सौ रूपये समन शुल्क के तौर पर वसूला और 21 वाहनो का चालान किया गया। पुलिस वाहन चेकिंग से वाहन सवार भागते  नजर आये। इसी क्रम में देवगांव कोतवाल मुनीष चौहान,जीयनपुर कोतवाल संजय वर्मा,फूलपुर कोतवाल अजीत सिह, बिलरियागंज थानाध्यक्ष रामनरेश यादव, मुबाकरपुर थानाध्यक्ष संतलाल यादव सहित अन्य थानाध्यक्षों में क्षेत्र में संघन वाहन चेकिंग किये और कईयो का कागजात न होने पर कार्रवाई की गई।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment