फूलपुर/आजमगढ़। कैफियात सुपर फास्ट ट्रेन 12225-12226 उत्तरी भारत में पड़ रहे कोहरा के चलते 18 से 20 घंटा बिलम्ब से चल रही थी। जिसके चलते कैफियात की समय सारिणी ही बिगड गई थी । कैफियात को अपने निर्धारित समय से चलाने के मंगलवार को कैफियात अप और डाउन को रेल परिचालन विभाग ने निरस्त कर दिया है। इसके चलते यात्रियो को काफी परेशानी का सामना करना पडा। ट्रेन के निरस्त किये जाने की घोषणा से स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल था। काउंटर पर टिकट रिफंड करने वालो की लम्बी कतारे लगी थी। इससे रेल विभाग का लाखो रुपए का नुकसान हुआ। बतो दे कि दिल्ली से कैफियात डाउन 12226 प्रति दिन शाम सात बजे लखनउ-कानपुर के रास्ते आजमगढ में दूसरे दिन सुबह साढे नौ बजे तक आने का समय है। वही आजमगढ से कैफियात अप 12225 शाम चार बजकर पच्चीस मिनट पर छूटती है जो दूसरे दिन दिल्ली सुबह सात बजे पहुचने का समय है। लेकिन इधर एक माह से उत्तरी भारत में घने कोहरे के कारण कैफियात अठरह सें बीस घंटा बिलम्ब से चल रही थी। जिसके चलते इसकी समय सारिणी ही बिगड गई थी। इसे पटरी पर लाने के लिए रेल परिचालन ने मंगलवार को एक दिन के लिए कै्िफयात को निरस्त कर दिया है। कैफियात के निरस्त होने से रेल विभाग को यात्रियो को पूरा पैसा वापस करना पडा। इसके चलते यात्रियो को काफी परेशानी का सामना करना पडा। इस बाबत खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि कैफियाात की समय सारिणी सही करने के लिए निरस्त किया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment