आजमगढ़ : जिले से दिल्ली तक प्रतिदिन जाने वाली एक मात्र ट्रैन कैफियात सुपर फास्ट की उत्तरी भारत में घने कोहरे के चलते समय सारिणी बिगड गई है जिसके चलते दिल्ली से आने वाली 12226 और आजमगढ से दिल्ली तक जाने वाली कैफियात 12226 एक दिन बाद रवाना हो रही है। जिसके चलते यात्रियो को काफी परेशानी का सामना कर पड रहा है। बता दे कि उत्तरी भारत में घना कोहरा पड रहा जिसके चलते उधर से आने वाली ट्रैन काफी बिलम्ब से पहुच रही है। बुधवार को आने वाली कैफियात आजमगढ में गुरूवार को रात नौ बजे पहुची। जिसके चलते आजमगढ से बनकर चलने वाली कैफियात 12225 आजमगढ से दूसरे दिन 11 बजे दिन में दिल्ली के लिए रवाना हुई। अधिक लेट के चलत के कई यात्रियो ने अपनी यात्रा रद कर दी इससे रेल विभाग का लाखो रूपये का नुकसान हुआ। गुरूवार को दिल्ली से आने वाली कैफियात 10 घंटा लेट चलने की सूचना दी गई। कैफियात के अधिक बिलम्ब से चलने से आजमगढ-शाहगंज के बीच प्वाइंट मैन से लेकर स्टेशन मास्टर परेशान है। चूकि उन्हे ओवर टाइम काम करना पड रहा है। इसके बदले में उन्हे रेल विभाग कुछ नही देती है। इस बाबत खुरासन रोड स्टेशन मास्टर उमेश कुमार ने बताया कि कैफियात दिल्ली से काफी विलम्ब से आ रही है जिसके कारण कैफियात अप भी विलम्ब से रवाना हो रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment