आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जनपद के सभी दसो विधान सभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत यादव के पुत्र पूर्व विधायक अरूण यादव व दरोगा सरोज को टिकट दिया गया है। इस बार पार्टी ने कई नए चेहरों पर भी दाव लगाया है। बता दें कि पूर्वांचल में सबसे अधिक दस सीटें आजमगढ़ जिले में है। चूंकि यह जिला मुलायम सिंह यादव का संसदीय क्षेत्र और सपा का गढ़ माना जाता है इसलिए सभी की नजर इस जिले पर जमी रहती है। सपा और बसपा की सूची आने के बाद सभी को भाजपा की सूची का इंतजार था। मंगलवार को भाजपा द्वारा जो सूची जारी की गयी। इसमें अतरौलिया विधानसभा से कन्हैया निषाद, गोपालपुर से श्रीकृष्ण पाल,सगड़ी से गोपाल निषाद,मुबारकपुर से लक्ष्मण मौर्या, सदर से अखिलेश मिश्र गुडृ, निजामाबाद से विनोद राय, फूलपुर पवई से अरूण यादव, दीदारगंज से डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, लालगंज सुरक्षित से दरोगा सरोज को प्रत्याशी बनाया गया है जबकि मेहनगर से गठबंधन के तहत भासपा को टिकेट दिया गया है। फिलहाल मेहनगर सीट गठबंधन के तहत भासपा के खाते में जाने के कारण प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। बता दें कि पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज 2014 लोकसभा चुनाव से पूर्व सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। इसके अलावा कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने अभी हाल में बसपा को बाय.बाय कर भाजपा का दामन थामा था।
Blogger Comment
Facebook Comment