.

मेहनाजपुर : बाइक से हुई भिड़ंत के बाद अनियंत्रित स्कार्पियो खाई में पलटी, 03 घायल

आजमगढ़ : मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जियापुर पुल के पास शुक्रवार की दोपहर स्कार्पियो व बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत के बाद अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार व्यवसाई सहित तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल बाइक सवार को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया है। स्कार्पियो सवार महिला सहित दो घायल स्थानीय स्तर पर उपचार कराने के बाद वापस लौट गए।
जानकारी के अनुसार मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर ग्राम निवासी 45 वर्षीय राकेश सिंह पुत्र रामप्रीत  मेहनाजपुर बाजार में फर्नीचर का व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार की दोपहर वह घर से भोजन करके बाइक से अपने दुकान लौट रहे थे। जियापुर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में व्यवसाई राकेश सिंह के साथ ही स्कार्पियो में सवार महिला सहित दो लोग घायल हो गए। जबकि अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रुप से घायल व्यवसाई को रेफर कर दिए जाने पर उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। अन्य घायलों में 18 वर्षीय राजू सिंह  पुत्र योगेंद्र सिंह  ग्राम फत्तेपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ व उसकी रिश्तेदार 46 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय रामअवध सिंह  रानी की सराय थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचेगांव के निवासी बताए गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपना उपचार कराने के बाद दोनों घायल वापस लौट गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment