करोड़ो रूपये की बताई गयी हैं दो सौ साल से ज्यादा पुरानी प्रतिमाएं
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पौहारी सरैया गांव में स्थित पौहारी बाबा मंदिर से मंगलवार की रात चोर पीतल का सिंहासन सहित डेढ़ किलो वजन की भगवान कृष्ण की 4 मूर्ति जिसमे दो बाल्यकाल व दो खड़ी मूर्ति , इन्वर्टर, सीसी कैमरा की डीवीआर मशीन, लाउड स्पीकर मशीन सहित कुल लाखों का सामान चोरी करके फरार हो गये। जानकारी के अनुसार पौहारी बाबा मंदिर से मंगलवार की रात मेन गेट का ताला तोड़कर 25 किलो पीतल का सिंहासन जिस पर भगवान कृष्ण के बाल्यकाल से बड़ा होने तक की 4 अष्टधातु की डेढ़ किलो की मूर्तियां व मंदिर की निगरानी के लिए सीसी टीवी के लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग मशीन चोर उठा ले गए तथा 3 कैमरों को तोड़ दिया। चोर इन्वर्टर भी उठा ले गये। चोरी की जानकारी लोगो को तब हुई जब पुजारी तीर्थराज पांडेय सुबह 4 बजे पूजा के लिए गए। मंदिर का ताला टूटा देख वे अवाक रह गए तत्काल सूचना मंदिर के व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद सिंह पुत्र स्व. शिवशंकर सिंह को दिया। उहोने तत्काल मौके पर पहुच कर सुचना पुलिस को दी, चौकी प्रभारी बूढ़नपुर पंकज यादव ने मौके पर पंहुचकर छानबीन किया । पुजारी की माने तो मंदिर में रखे चार प्रतिमांए अष्टघातु की है जिनकी कीमत करोड़ों में है। वह प्रतिमाएं दो सौ साल से ज्यादा पुरानी थी। वही अतरौलिया थानाध्यक्ष विवेक यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और चोरों की तलाश की जा रही है ।
Blogger Comment
Facebook Comment