.

तहसील दिवस पर नदारद मिले अधिकारी,चार का रोका वेतन, कर्मचारियों में हड़कंप

आजमगढ़। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में तहसील निजामाबाद में तहसील दिवस सम्पन्न हुई। उन्होने तहसील दिवस में अनुपस्थित 04 अधिकारियों क्रमश: जिला सेवा योजन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी का वेतन रोकने का तथा उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधि0 अभियंता  आरईएस, अधि0 लोनिवि खण्ड-2, अधि0 अभियंता  खण्ड-32, अधि0 अभियंता  लघु सिंचाई, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा डीएफओ, द्वारा तहसील दिवस में स्वंय भाग न लेने पर तथा अपने प्रतिनिधि को भेजने  पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त किया गया। तथा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। तहसील दिवस में कुल 95 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि सभी  अधिकारी अपने विभाग  से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी  प्रकार की शिथिलता/लापरवाही नही होना चाहिए। तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती पत्रों की फीडिंग आनलाईन होती है जिसे मुख्यमंत्री जी स्वंय देखते है। उन्होने अधिकारियो को सचेत करते हुए कहा कि शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी तथा पुलिस के अधिकारी उपस्थित थें।





Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment