लालगंज-आजमगढ। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा का जुलूस नारेबाजी करते हुये ठाकुर द्वारा लालगंज से तहसील परिसर मे प्रवेश किया जहां एक सभा का आयोजन कर गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र दिये जाने की अपनी मांग न माने जाने पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा एक मांगपत्र एसडीएम जनेंद्र सिंह को सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि तहसील परिसर मे अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा का धरना अनवरत 24 मई से चल रहा है किन्तु उनकी मांगों के संदर्भ मे केवल आश्वासन ही दिया जाता रहा है। महासभा के अध्यक्ष महानन्द गौंड ने बताया कि 2002 से 2007 तक फिर रोक के बाद वर्ष 2013 - 2014 तक गोंडों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र दिया जाता रहा किन्तु उसके बाद इसे बंद कर दिया गया। इसी की लड़ाई वह निरन्तर लड़ रहे हैं किन्तु उनकी मांगों पर ध्यान न दिये जाने से गोंड समाज के लोग काफी नाराज हैं। इस संदर्भ मे एसडीएम लालगंज जनेंद्र सिंह ने कहा तहसीलदार के आने पर उनसे मंत्रणा कर उचित निर्णय लिया जायेगा। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई गोंड महासभा के अध्यक्ष ने की संचालन ओमप्रकाश गौंड ने किया। इनके साथ पांचू, अरविंद, अशोक, राजेश, देवमुनि, पतिराम, निरहू, प्रकाश, सुनील, गनेश, रामजनम, जय प्रकाश, प्रेमचंद, दीपचन्द, सुक्खू, मनीष, लालमनी, उषा, राधिका, सुषमा, सीता, दिनेश, रमाशंकर, श्रीवंश, रामधनी, रामभुवन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment