आजमगढ़। सशस्त्र बदमाशों ने तमंचा सटाकर एक व्यवसायी को लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो जाने में कामयाब रहे। यह घटना जहानागंज थानाक्षेत्र के शेरपुर बाजार में घटी। इसकी रिपोर्ट इसी थानाक्षेत्र के वीरभद्रपुर गांव निवासी तख्तनाथ यादव पुत्र चन्द्रभान यादव ने दर्ज करायी है। उन्होंने दो बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। उनका आरोप है कि असलहे से लैस बदमाश उनकी दुकान पर आये और असलहा सटाकर बिक्री का 21729 रूपये लूट लिये। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो जाने में कामयाब रहे। बदमाशों के चले जाने के बाद लूटे गये व्यवसायी ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर आसपास के तमाम लोग वहां जुट गये। इस बीच पुलिस को भी सूचना दे दी गयी। सूचना पाते ही पुलिस ने आस-पास के थानों को सतर्क करते हुये जगह-जगह चेकिंग शुरू करा दी। बावजूद इसके बदमाश बच निकलने में कामयाब रहे। लूटे गये व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और छानबीन शुरू कर दी है।
सरायमीर: मोबाइल की दुकान से सेंध काटकर भारी चोरी
सरायमीर-आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के वाहजुद्दीन कतर नोनारी बाजार में स्थित मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर अज्ञात चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए । जानकारी के अनुसार ग्राम शिवराजपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ निवासी अमित कुमार यादव पुत्र राम शब्द यादव ने थाना सरायमीर थाना में तहरीर दी है कि वाहजुद्दीन कतरा में मोबाइल शाप की दुकान है अमित कुमार प्रतिदिन के भाँति लगभग सात बजे दुकान बन्द करके घर चला गया ।मंगलवार बुधवार की रात को अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दिवार में सेंध लगाकर एक कम्प्यूटरए तीन सौ चार्जरए नोकिया दस पीसए समसंग बड़ा मोबाइल दस पीसए चाइना मोबाइल दस पीसए समसंग व नोकिया की बैट्री तीन सौ पीसए मेमोरी कार्ड लगभग तीन सौ पीसए चाइना लाईट दो सौ पीसए रिपेयरिंग का सामान पंद्रह हजार रुपये और नकद पांच हजार रुपये लेकर चोर फरार हो गए । पुलिस ने तहरीर को लेकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।
मेंहनगर: सफाई के नाम पर हजम किया जेवरात
आजमगढ़। जेवर सफाई के नाम पर कुछ महिलाएं एक परिवार का जेवरात लेकर चम्पत्त हो गयी। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। ऐसी स्थिति में परिजनों की ओर से थाने पर तहरीर दे दी गयी है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन में जुटी हुई है। यह मामला मेंहनगर थानाक्षेत्र के बछवल गांव का है। चार पांच महिलाएं टोली बनाकर गांव में आयी और जेवर साफ कराने की बात की कहने लगी। गांव की सावित्री पत्नी नगेश व उनकी बहू मंजू ने उन्हें बुलाया और अपने घर के जेवरात साफ करने को कही। उन्होंने जेवरात मंगाया। जेवरात साफ करने के दौरान वह महिलाएं सास-बहू को कुछ सुंघा दी जिससे दोनों बेहोश हो गयी। इसके बाद वह महिलाएं लाखों रूपये का जेवरात लेकर चम्पत्त हो गयी। इस बाबत गृहस्वामी की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गयी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
Blogger Comment
Facebook Comment