.

मुबारकपुर : चोरी की बाइक और अवैध असलहे के साथ पकड़ा गया युवक

मुबारकपुर / आजमगढ़: जावेद हसन अंसारी : मुबारकपुर पुलिस ने क्षेत्र से अमिलों बाजार से गुरुवार की सुबह दस बजे के लगभग एक शातिर बदमाश को चोरी की बाइक व 315 बोर का कट्टा, एक ज़िंदा कारतूस संग  गिरफ्तार का जेल भेज दिया।
बैंक चेकिंग व वंचित अपराधियों की तलाश में निकले मुबारकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संतलाल यादव व उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह अपने हमराहियों के साथ अमिलों स्थित बैंक की शाखा के पास मौजूद थे कि इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अमिलों बाजार में इब्राहिमपुर जाने वाले मार्ग पर एक शातिर अपराधी खड़ा है जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है ।
सुचना पाकर तत्काल पुलिस टीम ने  मुखबिर के बताए स्थान पर पहुँच कर घेरा बन्दी कर दी  पुलिस देख बदमाश भागने लगा और जिस पर पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया गया पुलिस की  पूछताछ व तलाशी में अपना नाम सुभाष विश्वकर्मा पुत्र हरिनाथ विश्वकर्मा निवासी अमिलों थाना मुबारकपुर बताया। पुलिस की तलाशी में उसके पास चोरी की बाइक होन्डा व 315 बोर का कट्टा व एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया।  पूछ ताछ में सुभाष ने बताया कि उक्त बाइक 7 दिसम्बर की शाम 7 बजे मुबारकपुर के इण्डिया गेस्ट हाऊस के पास से चोरी की थी प्रभारी कोतवाल संतलाल यादव ने बताया कि गिरफ्तार ब्यक्ति क्षेत्र में एक घटना को अंजाम देने की फिराक था जिसे  पुलिस ने असफल कर दिया।
वहीं मुबारकपुर थाना के नवागत नायब थानेदार नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि उक्त बदमाश को जेल भेज दिया गया।  उन्होंने कहाकि क्षेत्र में पुलिस सघन तलाशी का अभियान जारी रखेगी ताकि क्षेत्र में ऐसे लोग जेल की सलाखों में होंगे ताकि जनता चैन से रहे।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment