.

मुबारकपुर: सड़क जाम होता देख बैंक बन्द कर प्रबंधक व कर्मी हुए गायब



पुलिस ने सड़क जाम कर रहे लोगों को शांत कराया 
मुबारकपुर / आजमगढ़ : जावेद हसन अंसारी : नोटबन्दी के उत्पन्न हुई रूपये की समस्या से हर व्यक्ति परेशान है। जिसके चलते आये दिन लोग़ो का गुस्सा सडको फर दिख रहा है। गुरूवार को मुबारकपुर रोडवेज स्थित सयुक्त काशी गोमती सयुक्त क्षेत्रीय ग्रामीण बैक में सप्ताह भर से बैक मे एक रूपये नहीं बांटे गए थे वहीँ गुरूवार को भी बैंक पर रूपये न आने से आक्रोशित उपभोक्ता सडक पर उतर गये और मुबारकपुर सठियाव मार्ग को जाम कर दिया। इसे देख शाखा बन्द कर शाखा प्रबन्धक इम्तयाज अहमद बैक बन्द सभी कर्मी फरार है गये।लगभग एक घण्टा जाम लगा रहा। जाम की सूचना पर प्रभारी कोतवाल सन्तलाल यादव व नवागत नायाब थानेदार नदीम अहमद फरीदी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुचकर उपभोक्ताओ को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। एसओ ने कहाकि अगर कल पैसा नहीं वितरण किया तो बैंक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। तब जाकर भीड़ शांत हुई। सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने बैंक के खिलाफ जमकर नारे बाज़ी कर विरोध जताया। लोगों ने कहाकि हम भूखे मर रहें और बैंक कर्मी बन्द कर फरार रहते हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment