अंबारी: आजमगढ़ : स्थानीय क्षेत्र के यूनियन बैक के अंबारी शाखा मे मंलवार से कैश नही मिलने से आज तीसरेे दिन लोगो का गुस्सा भडक उठा। आक्रोशित ग्रामीणो ने अंबारी चोक पर पहुॅच कर लखनउ - बलिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोग रोड पर बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। जिससे वाहनो के आवागमन ठप हो जाने से दोनो तरफ फॅसे यात्री हलकान रहे। ग्रामीणो ने बैक कर्मचारियो पर मनमानी करने और मनचाहे लोगो को अधिक पैसा देने का आरोप लगायां। जाम की सूचना पाकर मौके पर भाजपा के पूर्व सांसद रमाकान्त यादव ने पहुॅचकर ग्रामीणो को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया। कडाके की ठण्ड मे सुबह से ही कतार मे खडे लोगो को जब पता चला कि आज भी कैश नही है तो आक्रोशित लोगो ने जाम लगा दिया। जिससे अंबारी मार्टिनगंज मार्ग , अंबारी अहरौला मार्ग व लखनउ बलिया मार्ग लगभग सवा घण्टे तक जाम रहा। मुख्य मार्ग होने के कारण चारो तरफ वाहनो की लम्बी कतारे लग गयी। आवागमन ठप हो गया। जाम 10 बजे तब लगा जब बैक कर्मियो ने कहा कि कैश नही है और आप लोगो को पैसा नही मिल पायेगा। इस पर आक्रोशित होकर ग्रामीणो ने अंबारी चौक पहुॅचकर लखनउ-बलिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे, इसकी सूचना पाकर भाजपा के पूर्व सांसद रमाकान्त यादव 11 बजे पहुचकर लोगो को समझाने लगे कि कैश की समस्या पूरे देश मे है , आप लोग धैर्य और संयम से काम लेते हुए केन्द्र सरकार की चलायी गयी नोटबन्दी योजना मे साथ दे। जिससे कालेधन पर अंकुश लग सके और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। पूर्व सांसद के समझाने बुझाने पर बैक उपभोक्ताओ ने जाम समाप्त कर दिया। जबकि बैक प्रबन्धक दिवाकर ने बताया कि लोग मुझे बैक के अन्दर नही जाने दे रहे है। जबकि हमारे बैक मे नही जा पाने के कारण उपभोक्ताओ को भुगतान करने मे असुविधा हो रही हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment