.

परिषदीय शिक्षकों ने बेसिक कार्यालय पर दिया धरना

आजमगढ़। परिषदीय शिक्षक पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में परिषदीय शिक्षकों ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर रामकरन राय की अध्यक्षता में पदोन्नति आदि माँगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मोर्चा संयोजक श्रीराम वर्मा ने कहा कि जिला बेसिक अधिकारी सर्वोच्च न्यायालय एवं प्रमुख सचिव उ.प्र. सरकार के आदेशों का उल्घंन कर जिले के परिषदीय शिक्षकों के साथ अन्याय कर रहे हे। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में रामकरन राय ने कहा कि आरक्षण से पदोन्नत शिक्षकों की पदावनति परिणामी ज्येठता वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर सभी  स्तरों पर पदोन्नति किया जाना चाहिए। पात्र शिक्षकों को चयन वेतनमान एवं प्रोन्नति वेतनाान आदि परिषदीय शिक्षकों की माँगों के समाधान की दिशा में जिला बेसिक अधिकारी की अरूचि शिक्षकों को आक्रोशित कर रही है। सरकार को समाधान की दिशा  में यथा शीघ्र कारगर कदम उठाना चाहिए। धरने को केदार नाथ यादव, वंश बहादुर सहिं, बालेदीन यादव, शीशकमल, ओमप्रकाश गोंड, केदार प्रजापति, चन्द्रजीत सिंह, रमाकान्त यादव, हीरा गिरी, राजमणि मौर्य, रमेश प्रजापति , विन्ध्यालय, सुभाषचन्द्र आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश चौबे, संजय सिंह, लालबच्ची देवी ,इन्दुमती, सुनन्दा, संतराज यादव, खलील अहमद, रामवृक्ष विश्वकर्मा, राजकुमार, जर्रार हुसैन, ह्दय नारायण सिंह, कमला यादव, सुजाई यादव, रामचेत यादव, अजेन्द्र राय, प्रद्युम्न कुमार राय आदि अनेक परिषदीय शिक्षक मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment