.

पूर्व सैनिकों ने शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याणार्थ झण्डा दिवस मनाया

आजमगढ़। पूर्वांचल पूर्व सैनिक कल्याण समिति के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड कार्यालय परिसर में अपने मासिक बैठक में झण्डा दिवस मनाया तथा एक दूसरे को झण्डा लगाकर वीरगति प्राप्त सैनिकों के परिवार को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान किया। बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ चलायी जा रही प्रान्तीय एवं केन्द्रीय योजनाओं की नवीनतम जानकारी दी गयी। साथ ही पैरा बैडमिन्टन एशियन चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर जनपद का नामरोशन करने वाले जिलाधिकारी सुहास एलवाई को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गयी। रक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए चलाये जा रहे स्वास्थ्य केन्द्र में दवा एवं चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित न होने पर आक्रोश भी प्रकट किया गया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कैप्टन नन्दलाल यादव ने झण्डा दिवस के विषय में अवगत कराते हुए कहा कि शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याणार्थ झण्डा दिवस मनाया गया है जिसमें लोग अपनी क्षमता के अनुरूप झण्डा खरीदकर एक दूसरे को लगाते है और इससे प्राप्त धनराशि शहीदों के परिवारों की जरूरतों में व्यय किया जाता है। बैठक में रधुनाथ पाण्डेय, जननराम यादव, दुलारे सिंह, जगधारी यादव, रणजीत सिंह, तेज प्रताप सिंह, रणधीर सिंह, चन्द्रजीत यादव, प्रभु नाथ सिंह, मेजर लालचन्द यादव, केदार यादव, हौसिला यादव, तहसीलदार सिंह आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन समिति के महामंत्री रघुनाथ पाण्डेय ने किया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment