आजमगढ़। एचडीएफसी बैंक द्वारा एलवल स्थित अपने बैंक परिसर में सामाजिक भूमिका का निर्वहन करते हुए बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक ग्राहकों के साथ डीएवी महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने रक्तदान किया। सीनियर अण्डर आफिसर आशीष यादव एवं छात्रनेता लोकेश यादव ने भी भी रक्तदान किया। शिविर का शुभारम्भ मुख्यचिकित्साधिकारी ने फीता काटकर किया। डीएवी के एनसीसी अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने रक्तदान जैसे सामाजिक योगदान की प्रशंसा की। एचडीएफसी बैंक की स्थानीय ईकाई के प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि बैंक राष्ट्रीय स्तर पर सन् 2007 से प्रत्येक वर्ष के दिसम्बर माह में रक्तदान शिविरों का आयोजन करता आ रहा है। बैंक रक्तदान शिविरों से पिछले वर्ष 1.5 लाख यूनिट रक्त देश के विभिन्न रक्त केन्द्रों पर जमा करा चुका है। उन्होंने कहा कि ये शिविर रक्तदान के प्रति सामाजिक चेतना जागृत करने का माध्यम है। अन्त में शाखा प्रबन्धक सौरभ महाराज ने रक्तदाताओं के साथ ही जिला रक्त केन्द्र प्रभारी डॉ. विनय सिंह यादव व उनकी टीम के प्रति आभार प्रकट करते हुए शिविर में सक्रिय योगदान करने वाले बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा की।
Blogger Comment
Facebook Comment